देश-विदेश
7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट, तेलंगान, राजस्थान काग्रेस के खाते में, पंजाब में आप की जीत
By-Election Results in 7 States: देशभर की निगाहें जहां बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी थीं, वहीं चुनाव आयोग ने आज (14 नवंबर) छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम भी घोषित कर दिए। इन उपचुनावों में तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, मिजोरम और ओडिशा की सीटें शामिल थीं। पूरे दिन चली मतगणना के बाद अब सभी आठ सीटों पर तस्वीर साफ हो चुकी है।
कौन-कौन सी सीटों पर हुए थे उपचुनाव?
चुनाव आयोग के अनुसार उपचुनाव राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डम्पा, ओडिशा की नुआपाड़ा, और जम्मू-कश्मीर की बडगाम व नगरोटा सीटों पर हुए थे। इन सभी सीटों पर आज नतीजों का ऐलान किया गया। परिणामों ने कई राज्यों में सत्ता संतुलन को प्रभावित किया है और कुछ महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत भी दिए हैं। [caption id="attachment_116980" align="alignnone" width="595"]राजस्थान: अंता सीट कांग्रेस के खाते में
राजस्थान की अंता (बारां) विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यह जीत कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले यह उपचुनाव राजनीतिक माहौल को प्रभावित कर सकता है। कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा को कड़े मुकाबले में पीछे छोड़ते हुए बढ़त बनाई। [caption id="attachment_116981" align="alignnone" width="600"]By-Election Results in 7 States: तेलंगाना: जुबली हिल्स में कांग्रेस
तेलंगाना की हाई-प्रोफाइल जुबली हिल्स सीट पर भी कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव वी. ने 98,988 वोट हासिल किए और 24,729 वोटों के अंतर से विजयी रहे। पहले यह सीट केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के पास थी, लेकिन इस बार BRS की मगंटी सुनीता गोपीनाथ को 74,259 वोट मिले और वे हार गईं। तेलंगाना में कांग्रेस की यह जीत राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश देती है।पंजाब में AAP ने फिर दिखाई मजबूती
पंजाब की तरनतारन सीट पर आप (AAP) ने अपना कब्ज़ा बरकरार रखा है। AAP के उम्मीदवार हरमीत संधू ने 12,091 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 42,649 वोट मिले और यह उनकी लगातार चौथी जीत है। तरनतारन में AAP की यह पकड़ राजनीतिक रूप से काफी मजबूत मानी जा रही है। [caption id="attachment_116982" align="alignnone" width="609"]By-Election Results in 7 States: डम्पा सीट पर MNF की जीत
मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने एक बार फिर जीत दर्ज की। MNF के उम्मीदवार डॉ. आर. ललथंगलियाना ने 6,981 वोट हासिल किए और 562 वोटों के अंतर से विजयी हुए। डम्पा की कुल पांच राउंड की गिनती पूरी होने के बाद उनकी जीत का औपचारिक ऐलान हुआ।जम्मू-कश्मीर: दो सीटों पर अलग-अलग दलों का जलवा
जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर रोचक परिणाम आए—- नगरोटा सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।
- बडगाम सीट पर PDP उम्मीदवार सबसे आगे रहे।
झारखंड और ओडिशा
- झारखंड की घाटशिला सीट
- ओडिशा की नुआपाड़ा सीट