देश-विदेश
ब्राजील VSअमेरिका: ट्रंप बोले- लूला मुझे कॉल करें, मैं मोदी को फोन करूंगा- लूला
ट्रम्प से बात करने पर लूला का दो टूक जवाब
अमेरिका-ब्राजील व्यापार विवाद अब कूटनीतिक बयानबाज़ी में बदल गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने ट्रम्प के ‘कॉल करने’ के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और साफ कह दिया कि वह ट्रम्प से बात नहीं करेंगे, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के शी जिनपिंग जैसे नेताओं से संपर्क करेंगे।क्या है मामला?
- अमेरिका ने 1 अगस्त 2025 से ब्राजील के उत्पादों पर 50% टैरिफ लगा दिया।
- इसके पीछे कारण बताया गया है कि ब्राजील ने पूर्व राष्ट्रपति जाइर बोल्सोनारो के खिलाफ राजनीतिक कार्रवाई की है।
- ट्रम्प ने इसे “बदले की कार्रवाई” (Vichhunt) बताया है।
लूला ने क्या कहा?
"मैं ट्रम्प को कॉल नहीं करूंगा, क्योंकि वह बात करना ही नहीं चाहते। मैं शी जिनपिंग को फोन करूंगा, मोदी को कॉल करूंगा, और बाकी राष्ट्रपतियों से भी बात करूंगा। पुतिन को नहीं करूंगा, क्योंकि वो यात्रा नहीं कर सकते।”लूला ने साथ ही कहा कि ब्राजील WTO के ज़रिए इस टैरिफ का जवाब देगा।
COP30 के लिए ट्रम्प को न्योता देंगे
भले ही ट्रम्प से बात नहीं हो रही, लेकिन लूला ने कहा कि वे उन्हें नवंबर में ब्राजील में होने वाले COP30 जलवायु सम्मेलन में आमंत्रित करेंगे।ट्रंप की प्रतिक्रिया क्या थी?
ट्रंप ने कहा था:"लूला जब चाहें, मुझसे बात कर सकते हैं।"लेकिन ट्रम्प ने ब्राजील पर टैरिफ लगाते हुए साफ कहा कि बोल्सोनारो के खिलाफ कार्रवाई अनुचित है उन्हें फ्री इलेक्शन में हिस्सा लेने से रोका गया. यह सब अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतंत्र पर हमला है WTO और कोर्ट के फैसले अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी हैं ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बोल्सोनारो “सम्मानित नेता” हैं, और उन पर चल रहे मुकदमे तुरंत बंद होने चाहिए।
बोल्सोनारो पर क्या आरोप हैं?
- 2022 के चुनाव हारने के बाद तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप
- 8 जनवरी 2023 को ब्रासीलिया में दंगे भड़काने का संदेह
- ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अगला चुनाव लड़ने से रोका है
ब्राजील का अगला कदम क्या होगा?
लूला ने कहा कि ब्राजील WTO में यह मामला उठाएगा और बहुपक्षीय सहयोग के ज़रिए समाधान खोजेगा।“हम ट्रम्प से बात न भी करें, तो भी हम अकेले नहीं हैं। हमें दुनिया के बड़े नेताओं से बात करनी होगी।”