हावड़ा के शिवपुर में TMC और BJP के बीच झड़प के बाद

हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी, हिंसा, इलाके में बढ़ा तनाव

हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी

हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी और तनाव की खबर से दहशत फैल गई है। TMC और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है, जिसके बाद आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में बम धमाके हुए, ईंटें बरसीं। इस हिंसा के बाद इलाके को शांत करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की टीम और RAF तैनात की गई।

फायरिंग हुई, बम फटे

BJP नेता मनोज खान पर बम फेंकने का आरोप लगा है। दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। इधर BJP ने तृणमूल पर हिंसा का आरोप लगाया। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं। कथित तौर पर 2 राउंड फायर किया गया और 7 देसी बम फटने की भी बात सामने आई है। हावड़ा पुलिस के मुताबिक शिवपुर के चौराबस्ती इलाके में राजनीतिक झड़प हुई, जिसमें 1 व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

5 लोग घायल

बता दे की 6 मई की रात बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद फिर से ऐसी तस्वीरें सामने आई। हावड़ा में बमबाजी की घटना आई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 5 लोग घायल हुए है। चुनाव के रिजल्ट के बाद बंगाल में लगातार हिंसा हो रही है, और TMC-BJP एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे है।