गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। प्रदेश के 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी थी। इनमें 9992 सीटें हैं। BJP ने 6161 सीटें जीत ली हैं।

कांग्रेस के खाते में 1315 सीटें

कांग्रेस के खाते में 1315 और अन्य को 592 सीटें मिली। इस चुनाव में भाजपा का स्ट्राइक रेट 76% है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि उसे 380 सीटों पर जीत मिली है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के 3 उम्मीदवारों को जीत मिली। वहीं क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा राजकोट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हार गई हैं।

पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं की झड़प

अहमदाबाद LDS कॉलेज के काउंटिंग सेंटर के पास पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को थप्पड़ भी मारा। वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। BJP ने राज्य के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, भावनगर, सूरत और मोरबी में फिर कब्जा किया। वहीं, 9 नए नगर निगमों - आनंद, गांधीधाम, मेहसाणा, मोरबी, नडियाद, नवसारी, पोरबंदर-छाया, सुरेंद्रनगर-वधवाण और वापी में हुए पहले चुनाव में जीत दर्ज की। 

4 करोड़ से ज्यादा मतदाता

गुजरात  के 15 नगर निगम, 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायत के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इनमें 4 करोड़ 18 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले थे। 15 नगर निगमों में 55.1% मतदान हुआ। नगरपालिकाओं में 65.53%, जिला पंचायतों में 66.64% और तालुका पंचायतों में 67.26% वोटिंग दर्ज की गई।