देश-विदेश
बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों के नाम हुए घोषित, विधानसभा अध्यक्ष का नाम कटा
BJP first candidate list 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में पार्टी ने कई पुराने नेताओं पर भरोसा जताया है, जबकि कुछ वरिष्ठ चेहरों का टिकट काट दिया गया है।
[caption id="attachment_110985" align="alignnone" width="582"] दो डिप्टी सीएम को मिला टिकट[/caption]
[caption id="attachment_110987" align="alignnone" width="631"] 71 अम्मीदवार[/caption]
दो डिप्टी सीएम को मिला टिकट
पहली सूची में दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल हैं।- सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
- विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से टिकट मिला है।
इन दिग्गज नेताओं को मिला मौका
बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में कई वरिष्ठ और लोकप्रिय चेहरों को भी मौका दिया है। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:- मंत्री मंगल पांडे
- नीतीश मिश्रा
- नीरज कुमार बबलू
- जीवेश मिश्रा
- राजू सिंह
- कृष्ण कुमार मंटू
- सुरेंद्र मेहता
- डॉ. सुनील कुमार
- संजय सरावगी
- डॉ. प्रेम कुमार
BJP first candidate list 2025: 9 महिलाओं को टिकट मिला
बीजेपी की पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को टिकट मिला है। पार्टी ने महिला प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए कई अहम सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।- रेणु देवी – बेतिया
- गायत्री देवी – परिहार
- देवंती यादव – नरपतगंज
- स्वीटी सिंह – किशनगंज
- निशा सिंह – प्राणपुर