देश-विदेश
पहले फेज का नामांकन का खत्म, महागठबंधन में सीट शेयरिंग विवाद, मुकेश सहानी नहीं लड़ेंगे चुनाव
Bihar first phase nomination: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। हालांकि, महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, VIP) में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर पूरी तरह से सहमति नहीं बन पाई है। पार्टी नेताओं के बीच पटना से दिल्ली तक लंबे समय तक चर्चा और बातचीत हुई, लेकिन इसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।
कांग्रेस ने तो अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी, लेकिन RJD और VIP ने पूरी लिस्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की। इसके चलते पहले फेज के नामांकन के आखिरी दिनों तक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को अपने-अपने सिंबल पर दाखिल कराया।
पटना से दिल्ली तक सीट शेयरिंग पर अड़चन
पिछले 8-10 दिनों से पटना और दिल्ली में महागठबंधन की पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के बीच सीट शेयरिंग और उम्मीदवार चयन को लेकर लगातार बैठकें होती रही हैं। इस दौरान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बिहार के रूठे नेताओं को मनाने की कोशिश की, लेकिन परिणाम विफल रहे। अंततः किसी भी पार्टी ने पूरी लिस्ट जारी किए बिना अपने उम्मीदवारों को सिंबल प्रदान कर नामांकन दाखिल कर दिया।महागठबंधन में आमने-सामने मुकाबला
पहले फेज के नामांकन के आखिरी दिन तक RJD, कांग्रेस और VIP ने अपने-अपने उम्मीदवारों को सिंबल बांटते रहे। इसका परिणाम यह हुआ कि छह सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां आमने-सामने हो गईं।- पांच सीटों पर RJD और कांग्रेस दोनों ने उम्मीदवार उतारे हैं।
- एक सीट पर CPIML और कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में हैं।
VIP प्रमुख मुकेश सहनी चुनाव नहीं लड़ेंगे
VIP के प्रमुख मुकेश सहनी ने साफ कहा कि वह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में व्यक्तिगत रूप से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस के राज्यसभा प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया। सहनी ने मीडिया से कहा,हमें राज्यसभा नहीं चाहिए, मुझे डिप्टी CM बनना है।मुकेश सहनी पहले दरभंगा के गौराबौराम सीट से नामांकन करने वाले थे। हालांकि, अब उन्होंने अपने भाई संतोष सहनी को उम्मीदवार बनाया है। मुकेश सहनी ने स्पष्ट किया कि वे अब सिर्फ अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
लड़ेंगे और जीतेंगे ?
औराई विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भोगेंद्र सहनी जी को महागठबंधन से प्रत्याशी घोषित किया गया है। औराई की जनता से अपील है अपने बेटे, अपने भाई भोगेंद्र सहनी जी को भारी मतों से विजयी बनाएं। pic.twitter.com/FCs2xMTagq — Mukesh Sahani (@sonofmallah) October 17, 2025