देश-विदेश
बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी दिल्ली में, सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में मंथन तेज
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, वाम दल) के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव रविवार को दिल्ली पहुंचे।
दिल्ली में उनसे जब मीडिया ने सीट बंटवारे पर सवाल किया तो लालू यादव ने कहा,
“बातचीत चल रही है।”
उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बताया कि,
“अदालत ने बुलाया है, इसलिए दिल्ली आए हैं। सीट शेयरिंग या राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर अभी कुछ नहीं कहना है।”
दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि दिल्ली आने का मुख्य कारण कोर्ट में पेशी है, न कि कोई राजनीतिक बैठक। हालांकि, बिहार में चुनावी हलचल के बीच उनकी मौजूदगी को राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
विभा देवी (नवादा विधायक) और प्रकाश वीर (रजौली विधायक)[/caption]
RJD को झटका
राजद को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पार्टी की दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। विभा देवी (नवादा विधायक) और प्रकाश वीर (रजौली विधायक) ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दोनों नेताओं ने न केवल विधायक पद से बल्कि RJD की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम के बाद महागठबंधन के भीतर असंतोष और बढ़ता दिख रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों विधायकों की नाराजगी की वजह सीट शेयरिंग और टिकट वितरण से जुड़ी है। इन इस्तीफों को चुनाव से पहले RJD के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। [caption id="attachment_110713" align="alignnone" width="703"]“सब कुछ बातचीत से सुलझ जाएगा”
महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे पर चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा,सब बातचीत हो गई है, कोई समस्या नहीं है। कल तक इंतजार करिए, सब हो जाएगा।उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की RJD नेताओं से फोन पर बातचीत हो चुकी है और अब सबकुछ अंतिम चरण में है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस को सीटों की संख्या को लेकर असंतोष है। पार्टी चाहती है कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार थोड़ी अधिक सीटें दी जाएं।