देश-विदेश
चुनाव से पहले कांग्रेस-RJD को झटका: भभुआ विधायक ने दिया इस्तीफा, चिराग पासवान को मनाने में लगी BJP
Bihar Bhbua MLA resigns: चुनाव से पहले बिहार की सियासी स्थिति में नया मोड़ आया है। भभुआ सीट से RJD विधायक भरत बिंद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, भरत बिंद अब BJP के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं। यह राजनीतिक परिवर्तन मार्च 2024 में हुआ था जब भरत बिंद ने RJD छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था।
[caption id="attachment_109478" align="alignnone" width="656"] भभुआ सीट से RJD विधायक भरत बिंद[/caption]
इसी तरह, कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम का इस्तीफा भी विधानसभा स्पीकर ने 8 अक्टूबर 2025 को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से 6 अक्टूबर 2025 को इस्तीफा दिया था। मुरारी प्रसाद गौतम बिहार के रोहतास जिले की चेनारी सीट से 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुए थे। 2022 में महागठबंधन सरकार बनने के बाद उन्होंने कांग्रेस कोटे से मंत्री के रूप में भी काम किया।
[caption id="attachment_109477" align="alignnone" width="651"] कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम[/caption]
इन इस्तीफों से स्पष्ट हो गया है कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।
NDA में सीट बंटवारे को लेकर बवाल
बिहार में NDA में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी विवाद जारी है। पटना स्थित BJP कार्यालय में लगातार सीट शेयरिंग और कैंडिडेट्स चयन पर बैठकें हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार, BJP कई पुराने और नए नेताओं से संवाद और समझौता करने में जुटी हुई है।अजय निषाद की BJP में वापसी?
खबर है कि पूर्व सांसद अजय निषाद एक बार फिर BJP में वापसी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने बीजेपी नेताओं से इस विषय पर बातचीत शुरू कर दी है। यह कदम NDA के लिए चुनावी रणनीति को मजबूत कर सकता है।Bihar Bhbua MLA resigns: चिराग पासवान की मांग
तीन दिनों से चल रही नाराजगी की खबरों के बीच, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि वे सही समय पर सही फैसला लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नाराज नहीं हैं और उनकी कोई मांग भी नहीं है। चिराग पासवान ने वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई में 2-2 सीटों की डिमांड की है। वहीं, BJP उन्हें मनाने की कोशिश में लगी है और फिलहाल 20+ सीटें देने को तैयार है। लेकिन चिराग पासवान अभी और अधिक सीटों और बड़े मंत्रालय की मांग पर अड़े हुए हैं।जीतन राम मांझी की सीटों की मांग
हम जनता दल (हम) के नेता जीतन राम मांझी भी 20 से अधिक सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं। मांझी ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उनकी पार्टी एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने अपने X अकाउंट पर रामधारी सिंह दिनकर की कविता भी पोस्ट कर अपनी स्थिति का संकेत दिया। मांझी का कहना है कि उन्हें मान्यता प्राप्त सीटें चाहिए, जिससे उनकी पार्टी का राजनीतिक दबदबा बना रहे।“हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वही ख़ुशी से खाएंगें, परिजन पे असी ना उठाएँगे”
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) October 8, 2025