देश-विदेश
बिहार में NDA का प्रचंड प्रदर्शन: 202 सीटों के साथ सरकार गठन, दिल्ली में PM मोदी ने मनाया जश्न
Bihar election results: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। NDA गठबंधन ने 243 में से 202 सीटें जीतकर रिकॉर्ड जीत हासिल की है, जो पिछले कई वर्षों में बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत मानी जा रही है। सरकार बनाने के लिए जहां 122 सीटों की जरूरत होती है, वहीं NDA की यह प्रचंड जीत गठबंधन की मजबूत जमीनी पकड़ और जनता के भरोसे को दर्शाती है।
जेपी नड्डा[/caption]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA की जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया[/caption]
बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया - PM मोदी #Bihar #PMModi #BiharElection2025 #NDA_कहे_आभार_बिहार #Congress #ElectionUpdates #ChiragPaswan #TejashwiYadav #NitishKumar #MaithiliThakur #tejpratapyadav #Delhi pic.twitter.com/KslrQaWz4X
— Nation Mirror (@nationmirror) November 14, 2025
BJP की शानदार जीत
इस चुनाव में भाजपा और जेडीयू दोनों ने बराबर-बराबर 101-101 सीटों पर मुकाबला किया था। इसके अलावा अन्य सहयोगी दलों में LJP को 29 सीटें, जबकि HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं।- भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 सीटें अपने नाम कीं।
- जेडीयू को 83 सीटों पर जीत मिली।
- एलजेपी ने 19 सीटें जीतीं।
- HAM और RLM ने मिलकर 9 सीटों पर कब्जा जमाया।
Bihar election results: PM मोदी का भव्य स्वागत
बिहार में NDA की जीत की घोषणा के बाद दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न का माहौल नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजकर 51 मिनट पर मुख्यालय पहुंचे, जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। PM मोदी ने मंच पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की ओर हाथ हिलाया और अपने पारंपरिक गमछे को लहराकर अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराकर उनका स्वागत किया, जिससे पूरा परिसर उत्साह और ऊर्जा से भर गया। https://youtube.com/shorts/ysCxYnVf8X0?si=8DnKLz3PpcHlxnUPजेपी नड्डा का संबोधन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जीत पर कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज के खिलाफ एक बार फिर विकास के रास्ते को चुना है। उन्होंने NDA की जीत को बिहार की जनता का भविष्य बदलने वाली जीत बताया। नड्डा ने कहा — "बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा राज कभी वापस नहीं आएगा।" उन्होंने छठी मईया के जयकारे लगाए और कहा कि बिहार की संस्कृति और परंपरा का सम्मान NDA की पहली प्राथमिकता है। [caption id="attachment_116991" align="alignnone" width="563"]‘यह लोकतंत्र की विजय है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA की जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र पर भरोसा करने वालों की विजय है, जिसने एक बार फिर दुनिया के सामने लोकतंत्र की मजबूती को सिद्ध किया है। उन्होंने बिहार में चुनाव आयोग की व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान की भी सराहना की। मोदी ने कहा:जहां कभी माओवादी आतंक था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान खत्म हो जाता था, आज वही बिहार शांतिपूर्ण माहौल में रिकॉर्ड मतदान कर रहा है। जंगलराज के समय मतपेटियां लूटी जाती थीं, लेकिन आज बिहार नई दिशा दिखा रहा है।[caption id="attachment_116992" align="alignnone" width="659"]