देश-विदेश
राबड़ी आवास के बाहर रोते-रोते कुर्ता फाड़ा..AIMIM ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर विवाद
Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इस बार का चुनाव कई नई परिस्थितियों और राजनीतिक खेल के साथ आने वाला है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपने 24 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
पूर्व प्रत्याशी मदन साह[/caption]
ज्यादातर उम्मीदवार सीमांचल से
AIMIM की उम्मीदवार सूची में अधिकांश उम्मीदवार बिहार के सीमांचल क्षेत्र से हैं। पार्टी ने इस बार सीमांचल में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बनाई है। आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं का 17 प्रतिशत से अधिक है, जो AIMIM के लिए निर्णायक हो सकता है। सूची में प्रमुख उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:- बलरामपुर (65): आदिल हसन एडवोकेट
- ढाका (21): राणा रणजीत सिंह
- नरकटिया (12): शमीमुल हक
- गोपालगंज (101): अनस सलाम
- जोकीहाट (50): मुर्शिद आलम
- बहादुरगंज (52): तौसीफ आलम
- ठाकुरगंज (53): गुलाम हसनैन
- किशनगंज (54): एडवोकेट शम्स आगाज