देश-विदेश

सलमान के साथ स्टेज पर दिखे तो…भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी

Pawan Singh Lawrence Bishnoi Threat: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को धमकी मिली। अभिनेता के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल पर एक व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मैंबर बताया। इस धमकी में पवन सिंह को एक्टर सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की हिदायत दी। 

बता दें कि पवन सिंह 7 दिसंबर यानी आज बिग बॉस के फाइनल में परफॉर्मेंस करने वाले है। बिग बॉस का सेट फिल्मसिटी गोरेगांव में है। धमकी के साथ पवन सिंह से मोटी रकम की भी मांग की गई।  [caption id="attachment_120776" align="alignnone" width="643"] पवन सिंह बिग बॉस के फाइनल में परफॉर्मेंस करने वाले है[/caption]

आरोपी की तलाश

धमकी मिलते ही पवन सिंह की टीम ने बिना देर किए पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। पुलिस ने कॉल करने वाले नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन ट्रैकिंग और नेटवर्क एनालिसिस के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किस जगह से दी गई है।  धमकी के बाद भी पवन सिंह ने पीछे हटने का फैसला नहीं किया और बिग बॉस के फिनाले में शामिल होने पहुंचे। वहीं उनकी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल, बुलेटप्रूफ घेरे और निजी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया। Read More: Shahrukh Khan : शाहरुख की जान को खतरा, मिली जान से मारने की धमकी

Pawan Singh Lawrence Bishnoi Threat: पहले भी मिली धमकी

यह कोई पहला मामला नहीं है जब सलमान से जुड़े किसी कार्यक्रम या व्यक्ति को धमकी दी गई हो। इससे पहले भी बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा Y+ कर दी गई। अब पवन सिंह का नाम इसमें जुड़ गया है।