200 गोताखोरों ने अंडमान में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, समंदर में फहराया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा
भारत के लिए गर्व का पल सामने आया है। जहां 200 गोताखोरों ने मिलकर अंडमान और निकोबार आइलैंड में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जिसे सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। दरअसल, यहां के स्वराज द्वीप पर समुद्र के अंदर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया। जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के पन्नों में दर्ज हो गया।
200 गोताखोरों की टीम
इस पल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लोग धड़ल्ले से Social Media पर शेयर भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि इस खास मौके पर करीब 200 गोताखोर एक साथ पानी में उतरे और सभी ने मिलकर 2400 स्क्वायर मीटर का एक विशाल तिरंगा समुद्र के अंदर फैलाया। इस विशाल झंडे की लंबाई 60 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर थी।
तिरंगा संभालना मुश्किल
सोचिए समुद्र की गहराई में इतना बड़ा तिरंगा संभालना कितना मुश्किल रहा होगा। समुद्र के अंदर संतुलन बनाए रखना और तिरंगे को सही तरीके से फैलाना मुश्किल काम रहा होगा वह आप इस वायरल वीडियो में खुद देख सकते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि गोताखोरों की टीम पहले तिरंग को समुद्री तट पर फैलाती है फिर उसे अच्छे से समेटकर बांध देते है और धीरे-धीरे उसे पानी में लेकर उतरने लगती है। पानी में पहुंचते ही गोताखोर उस तिरंगे को लहराने का काम शुरू कर देते हैं। सभी गोताखोर कतार से तिरंगे के पास खड़े होकर उसे अपनी जगह से खींचकर सीधा करते दिख रहे हैं। भारत के लोग हर जगह चाहे जमीन हो या समंदर अपना झंडा ऊंचा रखना जानते हैं। यह सिर्फ रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह बताता है कि जब लोग अपने देश के लिए एकजुट होते हैं, तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता।