देश-विदेश
राजस्तान के बारां पुलिस ने 8 महीनों में 31 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ किए नष्ट
विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
Baran drug seizure destruction 2025: खबर राजस्थान जिले के बारां से है जहां मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बारां जिला पुलिस ने 30 मई 2025 को कुल 3 करोड़ 45 लाख 97 हजार रुपये की कीमत के जब्तशुदा मादक पदार्थों और उपकरणों को नष्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर 15 से 30 मई तक चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। नष्टीकरण की प्रक्रिया रिजर्व पुलिस लाइन, बारां में जिला औषधि व्ययन समिति की देखरेख में की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी की अहम भूमिका रही। read more: गांव का पानी गांव में रखने की दिशा में गुजरात ने शुरू किया कुएं रिचार्ज अभियान!”80 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का अग्नि द्वारा नष्टीकरण
बारां जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 80 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों में शामिल थे –- स्मैक: 390.24 ग्राम (कीमत 78.04 लाख रुपये)
- गांजा: 109 किलो 289 ग्राम (कीमत 54.64 लाख रुपये)
- डोडा चूरा: 1421.85 किलोग्राम (कीमत 2.13 करोड़ रुपये) इसके अलावा स्मैक पीने के उपकरणों को भी नष्ट किया गया। सभी वस्तुओं का नष्टीकरण अग्नि द्वारा जलाकर किया गया।