Baran NEWS: बारां वनमंडल ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देश पर उप वन संरक्षक अनिल यादव के नेतृत्व में शनिवार को "अतिक्रमण मुक्त बारां वनभूमि" अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
[caption id="attachment_83740" align="alignnone" width="300"]
Baran NEWS[/caption]
Baran NEWS: बोरवेल के जरिए सिंचाई भी कर रहे
केलवाड़ा रेंज के नाका केलवाड़ा में वनखंड खिरिया बी, मौजा खुसियारा और नारायणखेड़ा में लगभग 2300 बीघा वन भूमि पर अवैध खेती चल रही थी। अतिक्रमणकारियों ने चारों तरफ पत्थरों की दीवार बना रखी थी और बोरवेल के जरिए सिंचाई भी कर रहे थे।
Baran NEWS: ट्रेंच खोदकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
वन विभाग ने केलवाड़ा, शाहाबाद और छबड़ा रेंज के स्टाफ की मदद से तीन जेसीबी मशीनों द्वारा करीब 4000 मीटर पत्थर कोट तोड़ा, 4 अवैध बोरवेल नष्ट किए और ट्रेंच खोदकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
Baran NEWS: 150 बीघा वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाया
इसी तरह वनखंड सीताबाड़ी, मौजा ख्यावदा में भी करीब 150 बीघा वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया, जहां पत्थर की दीवारें बनाकर खेती की गई थी और दो बोरवेल संचालित हो रहे थे। पत्थर को तोड़ा गया, बोरवेल नष्ट किए गए और भूमि को मुक्त किया गया।
तीनों रेंज के स्टाफ पूरी तरह मौजूद
इस कार्रवाई में उप वन संरक्षक अनिल यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी और तीनों रेंज के स्टाफ पूरी तरह मौजूद थे। अनिल यादव ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।