देश-विदेश
अमेरिका: BAPS मंदिर के खिलाफ श्रमिक शोषण, मानव तस्करी की जांच बंद
श्रमिक शोषण और मानव तस्करी की जांच में कोई भी सबूत नहीं मिला
baps temple labor exploitation न्यू जर्सी, बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) के न्यू जर्सी स्थित मंदिर के खिलाफ श्रमिक शोषण और मानव तस्करी के आरोपों की जांच अब अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यू जर्सी ने बंद कर दी है। जांच में यह आरोप लगे थे कि मंदिर निर्माण के दौरान श्रमिकों को बहुत कम वेतन दिया गया था और उनका शोषण किया गया था। खासकर यह आरोप था कि श्रमिकों को प्रति घंटे केवल 1.20 डॉलर का ही भुगतान किया गया था और वे भारत से बहला-फुसलाकर लाए गए थे।अमेरिकी जांच एजेंसियों ने कहा- कोई गलत काम साबित नहीं हुआ
जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया कि बीएपीएस के खिलाफ किसी भी गलत काम के सबूत नहीं मिले। इसके चलते 18 सितंबर को जांच को बंद कर दिया गया।BAPS का बयान
इस मामले पर BAPS संस्था ने अपनी सफाई में कहा
स्वामीनारायण अक्षरधाम, शांति, सेवा और भक्ति का स्थान है। मंदिरों का निर्माण हजारों भक्तों के समर्पण और स्वैच्छिक प्रयासों से किया जाता है। बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम इस बात का स्थायी प्रतीक है कि यह समुदाय राष्ट्र के ताने-बाने का हिस्सा है।