देश-विदेश
बांग्लादेश में 15 दिन में चौथे हिंदू की मौत: हमले के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, बीते 15 दिनों में चौथे हिंदू नागरिक की मौत ने एक बार फिर हालात पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं 50 वर्षीय कारोबारी खोकन चंद्र दास पर 31 दिसंबर को हमला हुआ था, वह शरियतपुर जिले के दामुद्या इलाके में केउरभांगा बाजार के पास अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन पर घात लगाकर हमला किया गया ।
Read More:- World Largest Shivlinga: विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा बिहार!
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और धारदार हथियार से घायल कर दिया, इसके बाद आग लगने की वजह से उनकी हालत और गंभीर हो गई. जान बचाने की कोशिश में खोकन पास के तालाब की ओर भागे जहां आसपास के लोगों ने शोर मचाया इसी अफरा-तफरी में हमलावर मौके से फरार हो गए।