देश-विदेश

बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हमला: पांच घरों में आग, बाड़ काटकर बचाई जान

Bangladesh Hindu Homes Set on Fire: बांग्लादेश से एक बार फिर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है. पिरोजपुर जिले के दम्रिताला गांव में हिंदू परिवारों के कम से कम पांच घरों में आग लगा दी गई । यह घटना शनिवार  27 दिसंबर की बताई जा रही है।  आग लगने के वक्त घरों में लोग मौजूद थे और हालात इतने भयावह थे कि जान बचाने के लिए उन्हें बाड़ काटकर बाहर निकलना पड़ा।

Bangladesh Hindu Homes Set on Fire: दरवाजे बाहर से बंद थे

पीड़ित परिवारों के अनुसार, आग लगते समय घर के दरवाजे बाहर से बंद थे. जिससे सभी अंदर फंस गए हालात बिगड़ते देख आठ लोग टिन और बांस की बाड़ काटकर बाहर निकलने में सफल रहे । हालांकि तब तक घरों में रखा सारा सामान और पालतू जानवर जलकर नष्ट हो चुके थे।।

पांच संदिग्ध गिरफ्तार, जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया हैअधिकारियों का कहना है कि आग लगने की सटीक वजहों की जांच की जा रही है.  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  हमलावरों ने एक कमरे में कपड़े इकट्ठा कर आग लगाई  जिससे लपटें तेजी से पूरे घरों में फैल गईं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

छह महीनों में 71 हमले, बढ़ती चिंता

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों की संख्या लगातार बढ़ रही है ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज (HRCBM) की रिपोर्ट के मुताबिक जून से दिसंबर 2025 के बीच ईशनिंदा (धर्म अपमान) के आरोपों से जुड़े कम से कम 71 मामले दर्ज किए गए हैं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन घटनाओं में एक समान पैटर्न देखने को मिल रहा है।