देश-विदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार, एक और हिंदू की हत्या, 23 दिनों में 7वीं घटना

Bangladesh Hindu Hatya: बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कट्टरंपथियों ने फिर एक हुंदू को निशाना बनाया। एक हिंदू ऑटो ड्राइवर को बड़ी बेरहमी से मार डाला।

समीर की हत्या

बांग्लादेश के चटगांव डिवीजन के फेनी जिला स्थित दागनभुइयां में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने 28 साल के हिंदू युवक समीर कुमार दास से पहले मारपीट की, फिर चाकू मारकर हत्या कर दी। उसका ऑटोरिक्शा भी लूट लिया गया।

Bangladesh Hindu Hatya: लहूलुहान मिला शव

रिपोर्ट के मुताबिक, समीर रविवार शाम करीब 7 बजे ऑटो लेकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद रात करीब 2 बजे जगतपुर गांव के एक खेत में स्थानीय लोगों को उसका शव मिला। [caption id="attachment_127946" align="alignnone" width="587"] समीर कुमार दास[/caption] पुलिस के मुताबिक, समीर की हत्या में देसी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। प्राथमिक जांच से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या पहले से प्लानिंग के तहत की गई थी। जांच जारी है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

23 दिनों में 7वीं घटना 

बता दे कि बांग्लादेश में 23 दिनों के दौरान हिंदू की हत्या की ये 7वीं घटना है। इससे पहले भी 5 जनवरी को बांग्लादेश के नरसिंदी जिले में एक हिंदू दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी।  [caption id="attachment_127947" align="alignnone" width="618"] बिलखते परिजन[/caption]

हिंदुओं की लगातार हत्या

Bangladesh Hindu Hatya: जैसे-जैसे बांग्लादेश में 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव की तारीख पास आ रही है, सांप्रदायिक हिंसा बढ़ती जा रही है। दिसंबर में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और हत्याओं की कुल 51 हिंसक घटनाएं रिपोर्ट की गईं हैं। दीपू चंद्र दास, अमृत मंडल, बजेंद्र बिस्वास और खोकन चंद्र दास की हत्याओं से लोग डर गए है। वो अपनी हिंदू पहचान छिपाकर रह रहे हैं।