अन्य
बांग्लादेश क्रिकेट में भूचाल: डायरेक्टर नजमुल हटाए गए, खिलाड़ियों के दबाव में BCB का फैसला
Bangladesh Cricket Crisis BCB Removes Nazmul : बांग्लादेश क्रिकेट इस वक्त अंदरूनी उथल-पुथल से गुजर रहा है। खिलाड़ियों के खुले विरोध और बहिष्कार की चेतावनी के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपने डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम को पद से हटा दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब बोर्ड पर चौतरफा दबाव बढ़ता जा रहा था।
खिलाड़ियों का अल्टीमेटम बना टर्निंग पॉइंट
क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने नजमुल इस्लाम के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा था कि अगर वे गुरुवार दोपहर 1 बजे तक इस्तीफा नहीं देते, तो खिलाड़ी क्रिकेट के हर फॉर्मेट का बहिष्कार करेंगे। इस चेतावनी ने हालात को और गंभीर बना दिया। CWAB और BCB अधिकारियों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन कोई बीच का रास्ता नहीं निकल सका। आखिरकार बोर्ड को कड़ा फैसला लेना पड़ा।तमीम इकबाल पर टिप्पणी से भड़के खिलाड़ी
पूरा विवाद उस बयान से शुरू हुआ, जिसमें नजमुल इस्लाम ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को “भारतीय एजेंट” कहा था। खिलाड़ियों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट समुदाय का अपमान है। CWAB का आरोप है कि ऐसे बयान- खिलाड़ियों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं
- बांग्लादेश क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं
- और देश के भीतर अनावश्यक विवाद पैदा करते हैं