देश-विदेश
ढाका के स्कूल में Air Force का प्रशिक्षण जेट दुर्घटनाग्रस्तः 20 की मौत!
Bangladesh की Air Force जेट Dhaka स्कूल में गिरा
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को मिलेस्टोन स्कूल एंड कॉलेज परिसर पर बांग्लादेश एयर फोर्स के चीनी निर्मित F‑7 BGI ट्रेनर जेट के क्रैश होने से देश को एक बड़े सदमे का सामना करना पड़ा। दोपहर लगभग 1:06 बजे टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी के चलते विमान नियंत्रण खो बैठा और पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद तौकीर इस्लाम ने अंतिम प्रयास करते हुए विमान को आबादी से दूर ले जाने की कोशिश की। लेकिन विमान स्कूली परिसर के दो मंजिला भवन से टकरा गया, जिससे भीषण धमाका हुआ।F‑7 BGI जेट, चीन के Chengdu J‑7 का आधुनिक संस्करण है जिसे बांग्लादेश ने 2011‑13 के बीच खरीदा था। यह ट्रेनिंग व एयर डिफेंस मिशन के लिए उपयोगी है और इसमें दो बंदूकें व सात मिसाइल पॉइंट्स होते हैं, जो 3000 किलोग्राम तक हथियार ले जा सकता है। हालांकि, इस हादसे ने इसकी सुरक्षा क्षमता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।Rest in peace... Flight Lieutenant Tawkir of Bangladesh Air Force who embraced martyrdom in today’s FT-7 crash. pic.twitter.com/7C3NAzMFii
— Defense Technology of Bangladesh-DTB (@DefenseDtb) July 21, 2025