देश-विदेश
21 मजदूरों का सफर अरुणाचल की खाई में हुआ खत्म, 2 दिन तक पैदल चलकर घायल ने दी आर्मी को जानकारी
Arunachal Pradesh truck accident: अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले में हयुलियांग-चगलागम रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक अनियंत्रित होकर 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 21 मजदूरों की मौत हो गई।
2 दिन बाद मिली जानकारी
हादसा 8 दिसंबर को हुआ था, लेकिन जानकारी 11 दिसंबर को मिली। दरअसल, ट्रक गहरी खाई में झाड़ियों के बीच फंस गया, जिसकी वजह से किसी को नजर नहीं आया। हादसे में जो एक व्यक्ति जिंदा बचा वो 2 दिन कर पैदल चलकर किसी तरह से आर्मी कैंप पहुंचा और सेना को हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बचाव टीम 10 घंटे के सफर के बाद घटनास्थल पर पहुंची। बचाव टीम को ट्रक तक पहुंचने में 4 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अब तक मौके से 18 शव बरामद कर लिए गए है। [caption id="attachment_121707" align="alignnone" width="518"]Arunachal Pradesh truck accident: घने जंगल में हुआ हादसा
मौके पर बचाव टीमें, मेडिकल टीमें, GREF प्रतिनिधि, स्थानीय पुलिस और NDRF की टीमें मौजूद हैं। हादसे वाली जगह चगलगाम से लगभग 12 किलोमीटर आगे घने जंगल वाला इलाका है। यहां आवाजाही बहुत ही कम होती है। इसलिए किसी को घटना के बारे में पता नहीं चला। [caption id="attachment_121710" align="alignnone" width="520"]मृतकों की पहचान
अनजॉ के ADC हायुलियांग का कहना है कि जिला परिषद सदस्य और चगलगाम के ठेकेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जिन मृतक मजदूरों की अभी तक पहचान हो पाई है उनमें- बुधेश्वर दीप
- राहुल कुमार
- समीर दीप
- जून कुमार
- पंकज मानकी
- अजय मानकी
- बिजय कुमार
- अभय भूमिज
- रोहित मानकी
- बीरेंद्र कुमार
- अगर तांती
- धीरेन चेतिया
- रजनी नाग
- दीप गोवाला
- रामचबक सोनार
- सोनातन नाग
- संजय कुमार
- करण कुमार
- जोनास मुंडा