देश-विदेश

बेटे के निधन से टूटे अनिल अग्रवाल, कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा करेंगे दान

Anil Agarwal son's death: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल इस वक्त सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के अचानक निधन ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। इस गहरे दुख के बीच उन्होंने एक बड़ा फैसला किया। अनिल अग्रवाल ने कहा - वह अपनी कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा दान कर देंगे।

अग्निवेश अग्रवाल का निधन

अग्निवेश अग्रवाल का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग करते वक्त घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन 7 जनवरी को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। पिता अनिल अग्रवाल ने रात 10 बजे सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। 

कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा करेंगे दान

अनिल अग्रवाल ने भावुक पोस्ट में लिखा - वह अपनी कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा दान कर देंगे। उन्होंने यह वादा अपने बेटे अग्निवेश से किया था। जो भी कमाया है, उसका बड़ा हिस्सा समाज को लौटाया जाएगा। बेटे के जाने के बाद उन्होंने यह संकल्प और मजबूत कर लिया। अब उनकी बाकी जिंदगी इसी मकसद के लिए होगी। [caption id="attachment_127150" align="alignnone" width="587"] अनिल अग्रवाल अपनी पत्नी किरण, बेटे अग्निवेश, बेटी प्रिया और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ डिनर टेबल पर नजर आ रहे हैं।[/caption]

Anil Agarwal son's death: PM ने दी श्रद्धांजलि 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निवेश को श्रद्धांजलि दी और लिखा - श्री अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि में आपके गहरे शोक की झलक स्पष्ट है। प्रार्थना है कि आपको और आपके परिवार को शक्ति और साहस मिलता रहे। ओम शांति।

कौन थे अग्निवेश अग्रवाल?

Anil Agarwal son's death: अग्निवेश अग्रवाल का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ। उनकी पढ़ाई अजमेर के मेयो कॉलेज से हुई । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी 2001 में पूजा बांगर से हुई थी। पूजा, श्री सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर हरि मोहन बांगर की बेटी हैं। अग्निवेश ने बिजनेस दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने 'Fujairah Gold' जैसी कंपनी खड़ी की और Hindustan Zinc के चेयरमैन भी रहे। वह Vedanta Group की कंपनी Talwandi Sabo Power Limited के बोर्ड मेंबर भी थे।