देश-विदेश
अब उड़कर ऑफिस जाओगे: दिल्ली में 2028 से ₹500 में शुरू होगी एयर टैक्सी सर्विस
air taxi india launch 2028: कैसे काम करेगी यह एयर टैक्सी?
यह तकनीक EVTOL यानी Electric Vertical Take-Off and Landing पर आधारित है। इसमें 8 रोटर सिस्टम हैं। अगर इनमें से दो फेल भी हो जाएं, तो भी यह सुरक्षित तरीके से लैंड कर सकती है। नलवा एयरो के CEO कुलजीत सिंह संधू बताते हैं कि एयर टैक्सी का प्रोटोटाइप जल्द तैयार होगा। इसमें एक बार चार्ज करने पर 300 किलोमीटर तक उड़ान भरने की क्षमता है। हाइड्रोजन फ्यूल वर्जन की रेंज 800 किलोमीटर तक होगी।ये सिर्फ टैक्सी नहीं है
नलवा एयरो तीन मॉडल तैयार कर रही है- यात्री एयर टैक्सी (5–7 सीटर)
- एयर एम्बुलेंस (2 स्ट्रेचर वाला)
- कार्गो वर्जन
air taxi india launch 2028: क्या होगी खासियत?
- जीरो कार्बन इमीशन: न पेट्रोल, न डीज़ल, सिर्फ बिजली या हाइड्रोजन से चलेगी।
- कम आवाज, कम खर्च: हेलिकॉप्टर से 10 गुना शांत और 90% सस्ती।
- बिना रनवे टेकऑफ और लैंडिंग: मेट्रो स्टेशन, बिल्डिंग की छत पर भी लैंड हो सकती है।
- पायलट और ऑटोनॉमस दोनों विकल्प: शुरुआत में पायलट आधारित उड़ान, 3 साल बाद बिना पायलट भी संभव।
- हजारों नौकरियां: पायलट ट्रेनिंग, चार्जिंग स्टेशन्स और मेंटेनेंस में रोजगार की संभावनाएं।