Ahmedabad plane crash 2025: ATS करेगी जांच, ब्लैक बॉक्स बरामद, पीएम मोदी पहुंचे मौके पर
टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, 241 यात्रियों की मौत
Ahmedabad plane crash 2025: गुरुवार दोपहर एयर इंडिया की AI-171 फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। टेकऑफ के तुरंत बाद यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान मेघानीनगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 241 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश चमत्कारिक रूप से जीवित बचे हैं।
ब्लैक बॉक्स और फ्लाइट रिकॉर्डर बरामद, जांच की उम्मीदें
दुर्घटनास्थल से विमान का ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद कर लिए गए हैं। इन रिकॉर्डर्स की मदद से दुर्घटना की असली वजह सामने आने की संभावना है। हादसे की जांच अब आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) करेगा, जिसने क्रैश साइट से DVR जब्त किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी हादसे में मौत
हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मृत्यु हो गई है। वे लंदन में रह रही अपनी पत्नी को लेने जा रहे थे। यात्री सूची में उनका नाम 12वें नंबर पर और सीट नंबर 2D पर दर्ज था। यह खबर राज्य और देश के लिए गहरा आघात है।
पीएम मोदी ने लिया राहत कार्य का जायजा
[caption id="attachment_87608" align="alignnone" width="373"]प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। पीएम ने अस्पतालों का दौरा कर घायलों से भी मुलाकात की और मेडिकल व्यवस्था का जायजा लिया।
NDRF की 6 टीमें जुटीं रेस्क्यू में
Ahmedabad plane crash 2025: मेघानीनगर में क्रैश के बाद बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल भी चपेट में आ गया, जिससे अतिरिक्त 30-35 लोगों की मौत हो गई। मौके पर NDRF की छह टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फॉरेंसिक टीमें भी जांच के लिए जरूरी सैंपल इकट्ठा कर चुकी हैं।
watch now: देवास में ऑपरेशन त्रिनेत्रम का कमाल! 5000+ CCTV से गांव अब सुरक्षित