देश-विदेश
मुख्य चुनाव आयुक्त जादूगर हैं: अभिषेक बनर्जी, BJP सांसदों को बताया ‘सांप’
Abhishek Banerjee Slams CEC BJP Alipurduar Rally: पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, चुनावी माहौल के बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंच से ऐसा हमला बोला कि बयान तुरंत सुर्खियों में आ गया। निशाने पर थे मुख्य चुनाव आयुक्त और भारतीय जनता पार्टी । शनिवार को अलीपुरद्वार में आयोजित जनसभा में अभिषेक बनर्जी पूरे आक्रामक अंदाज़ में दिखे, उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के नाम पर बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा हैअभिषेक का कहना था कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है और इसका सीधा नुकसान आम लोगों को हो रहा है, खासकर उन तबकों को जो पहले से ही हाशिए पर हैं ।
Read More:-अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला,राष्ट्रपति मादुरो और पत्नी को उठा ले गए अमेरिकी सैनिक
“ज्ञानेश कुमार नहीं, वैनिश कुमार हैं”
अपने भाषण के दौरान अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहाआप ज्ञानेश कुमार को जानते हैं? वे जादूगर हैं। जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट से गायब कर देते हैं और मरे हुए लोगों को जिंदा दिखा देते हैं। इसलिए अब उनका नाम ‘वैनिश कुमार’ हैसभा में मौजूद समर्थकों के बीच यह टिप्पणी जोरदार तालियों और नारों के साथ गूंजी। अभिषेक ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की बुनियाद यानी मताधिकार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।
BJP पर हमला: सांप को कितना भी दूध पिलाओ…
अभिषेक बनर्जी यहीं नहीं रुके। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए BJP सांसदों की तुलना सांप से कर दी उनका कहना थाबीजेपी सांसद और सांप एक जैसे हैं। अगर आप अपने घर के पीछे एक-दो सांप पाल लें, तो भी सांप, सांप ही रहेगा, आप उसे दूध पिलाइए, केला खिलाइए, लेकिन वह एक दिन डसेगा हीइस बयान के जरिए अभिषेक ने साफ संदेश दिया कि भाजपा पर भरोसा करना उनके मुताबिक खतरनाक साबित हो सकता है ।