AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी, केजरीवाल की पार्टी 3 पर सिमटी
आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल होने वाले 7 सांसदों को लेकर राज्य सभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक सातों बागी सांसदों को BJP में विलय होने की मंजूरी मिल गई है। इसी के साथ राज्य सभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 113 पहुंच गई है।
113 हुए BJP के सांसद
राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी के 7 बागी सांसदों के BJP में विलय को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राज्यसभा में AAP की संख्या घटकर 3 रह गई है, जबकि BJP सांसदों की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई। जो 7 सांसद BJP में शामिल हुए हैं, उनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं।
दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन
AAP ने सभापति के समक्ष याचिका दायर कर इन 7 सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी। AAP सांसद संजय सिंह ने भी सभापति को लेटर लिखकर इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की अपील की थी। संजय सिंह ने कहा था कि इन सदस्यों का पार्टी छोड़ना दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन है।
राज्यसभा में अब कितने सांसद?
बता दें कि राज्य सभा में अब आम आदमी पार्टी के महज 3 सांसद बचे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 29, TMC के 13, द्रविड मुन्नेत्र कषगम के 8, JDU के 4, NCP के 4, समाजवादी पार्टी के 4, RJD के 3 और JMM के 2 सांसद हैं।