देश-विदेश
125 साल बाद लौटा बुद्ध का पवित्र अवशेष, पीएम मोदी बोले-ये हमारी पहचान है
Buddha Relics Return India: लंबे वक्त से घर से बाहर चली गई एक खास विरासत आखिरकार वापस भारत आ ही गई, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और इसे हमारे इतिहास की बड़ी जीत बताया ।
Read More:- World Largest Shivlinga: विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा बिहार!
Buddha Relics Return India: खुदाई से लूट तक की लंबी कहानी
साल 1898 की बात है जब उत्तर प्रदेश के पिपरहवा (कपिलवस्तु क्षेत्र) से खुदाई के दौरान बुद्ध के अवशेष मिले. उस वक्त ब्रिटिश शासन के इंजीनियर डब्ल्यू.सी. पेपे की निगरानी में चल रही थी खुदाई, लेकिन औपनिवेशिक दौर की हवस ने उस बड़ी खोज को हमारे हाथों से दूर कर दिया धीरे-धीरे ये अवशेष देश के बाहर चले गए और अंतरराष्ट्रीय बाजार में एंटीक की तरह बेचे जाने की फिराक में थे । पीएम मोदी ने कहाहमारे लिए ये सिर्फ क़ीमती वस्तु नहीं, हमारी आत्मा का हिस्सा हैं। 125 साल बाद इन्हें वापस पाना हमारे लिए गर्व की बात है।