झारखंड
सरायकेला-खरसावां में महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरूकता अभियान
संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क: पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 06.10.25 को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा तथा राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार की उपस्थिति में SS +2 उच्च विद्यालय राजनगर में महिला अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट , महिला सुरक्षा, अफीम /गांजा की खेती की रोकथाम हेतु जानकारी , नशा मुक्ति , डायल -112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री न०-1930 की जानकारी, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओ के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में महिलाओ, छात्र-छात्राओं तथा अन्य को जागरूक किया गया.
यह भी पढ़ें: बीसीसीएल में ई - वेस्ट के निबटारे की हुई शुरुआत, विभिन्न क्षेत्रों से ई-वेस्ट का कलेक्शन शुरू