बिहार
VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, मुकेश सहनी पर पैसा लेकर टिकट बेचने का लगाया आरोप
न्यूज11 भारत दरभंगा/डेस्कः- VIP पार्टी को बड़ा झटका लगा है.पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पुर्वे ने प्राथमिक सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने VIP सुप्रीमो पर आरोप लगाते हुए कहा की मुकेश सहनी उन्हें लगातार टिकट देने की बात कहते रहे हम आपके लिए टिकट लेकर आ रहे है और दरभंगा पहुंचने पर फोन करके भी बुलाया लेकिन मेरे सामने उन्होंने उमेश सहनी को शहरी विधानसभा से टिकट दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया की VIP मे मुकेश सहनी पर पैसा लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है. उन्होने कहा मुकेश सहनी सभी को फंसाकर रखा करते है. इस बात को राजद नेता तेजस्वी यादव समझ गए थे जिस कारण इस मुकेश सहनी को तेजस्वी ने अंत तक फंसाये रखा और 60 की जगह 15 टिकट थमा दिया है. हालांकि उनका दवा है की जो उम्मीदवार VIP की टिकट पर जीतेंगे तो वह एनडीए का समर्थन कर देंगे.