17 अरब डॉलर की है नेटवर्थ, 41 साल में भी दिखते हैं

दुनिया के बड़े चार नेटवर्क में से एक टेलीग्राम बनाने वाले शख्स ने बना रखी है फोन से दूरी, ये रही वजह..

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव पिछले 20 साल से शराब व ड्रग्स से दूरी बनाए हुए है. आइए जानते हैं उनके हेल्दी लाइफस्टाइल के बारे में.. टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्युरोव ना केवल अपनी 17 अरब डॉलर की संपत्ति व अपने खास लाइफस्टाइल के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं. पावेल को दुबई का सबसे अमीर इंसान भी कहा जाता है. बावजूद इसके पावेल बड़ी सिम्पल जीवन जीने में विश्वास रखते हैं. आइए जानते हैं उनकी लाइफस्टाइल व खान पान के बारे में.. पावेल ने अपने बातचीत के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि उन्होने लगभग 20 साल से तंबाकू, शराब, कॉफी दवाइयां या नशीली चीजों से दूरी बना रखी है. सबसे बड़ी बात ये है कि उसने ये फैसला अरबपति बनने से पहले ले लिया था. 

कम करते हैं फोन का इस्तेमाल आजकल के दौर में लोग अपने फोन पर आधे से अधिक दिन बिता देते हैं, लोगों का कहना होता है कि काम और एंटरटेनमेंट दोनों फोन से जुड़ा रहता है. लेकिन दुबई जैसे देश के सबसे अमीर व्यक्ति होने के बावजूद पावेल इन सब से अलग हैं. केल टेली ग्राम के फीचर टेस्ट करने के लिए ही फोन का इस्तेमाल करते हैं. बता रहे है कि कॉलेज के टाइम भी उनके पास फोन नहीं होता था. पावेल का कहना है कि फोन हमारे असली जरुरतों से ज्यादा भटकाव पैदा करता है. फोन कम इस्तेमाल करने से वे सोसाइटी में ज्यादा ध्यान दे पाते हैं. पावेल का कहना है कि सुबह में उन्हे शांति पसंद है जिसे वो सोने व सोचने में बिताते हैं. 

सुबह में आते हैं सबसे अच्छे आइडिया पावेल का कहना है कि उनके दिमाग में अच्छे आइडिया डेली रुटीन व एक्सरसाइज के दौरान ही आता है. पावेल का कहना है कि अगर आप दिन की शुरुआत फोन से करते हैं तो ऐसा होता है जैसे आपको बताया जाता है कि दिनभर आपको क्या करना है. सबसे बड़ी बात ये है कि दुनिया के बड़े नेटवर्क मे से एक बनाने वाले फोन से दूरी बना लिया है. असली ह्यूमन कनेक्शन को बढ़ावा देते हैं, भले तरीका थोड़ा अलग व अजीब हों.  ये भी पढ़ेंः-रिवाबा जडेजा को गुजरात कैबिनेट में मिली जगह.. आइए जानते हैं कौन हैं रिबावा और कितनी है इनकी संपत्ति?