तेलंगाना में जमानत पर रिहा व्यक्ति ने अपने और पीड़

तेलंगाना में जमानत पर रिहा रेप के आरोपी ने की 6 हत्याएं, पहले पत्नी-बच्चों को मारा फिर पीड़िता को

रेप के आरोपी ने की 6 हत्याएं

तेलंगाना के रंगा रेड्डी में नाबालिग से रेप के एक आरोपी को जमानत मिली तो उसने फिर से बड़ा गुनाह कर दिया। शुक्रवार रात जमानत पर बाहर आते ही आरोपी ने 6 हत्याएं कर दीं। पहले उसने अपनी 30 साल की पत्नी, 4 साल और 18 महीने के 2 बेटों की हत्या की।

पहले परिवार फिर पीड़िता की हत्या

इसके बाद वह करीब 6 किलोमीटर दूर दूसरे गांव पहुंचा। जहां उसने 17 साल की रेप पीड़िता, उसकी मां और नानी को भी मार डाला। लड़की ने 16 मई को पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी राजकुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। पीड़िता के मामा नरेश ने बताया, उसने मेरी चाची और भांजी की हत्या कर दी गई। उसने पहले भी लड़की को परेशान किया था और उस पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसने धमकी दी थी वह 1-2 हफ्ते में पूरे परिवार को मार डालेगा। मामला दर्ज होने के बाद भी उसे पूछताछ और रिमांड के लिए नहीं ले जाया गया। 

पत्नी और 2 बेटे

फरार हुआ आरोपी

6 लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया और वह अब खुद आत्महत्या करने जा रहा। सुसाइड की बात कहने के बाद से आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जेल से निकलते ही बनाया प्लान

सुरक्षाबलों के मुताबिक, आरोपी ने पहले अपने परिवार को मारा। फिर पीड़िता और उसके परिवार को। इस वारदात में उसकी पत्नी, 2 बेटों और दुष्कर्म पीड़िता सहित अन्य 4 लोग शामिल थे। यह घटना एक विशिष्ट स्थिति बनाकर सामने आई है, जो समाज में सुरक्षा के सवालों को उठाती है। दरअसल, आरोपी जमानत पर बाहर आने के तुरंत बाद फिर से गुनाह करने की योजना बना चुका था