देश-विदेश
खगड़िया में तेजस्वी यादव की सभा रद्द, हेलिकॉप्टर लैंडिंग पर रोक, शाह बोले - लालू-राबड़ी की सरकार आई तो जंगलराज आएगा
Bihar Election Amit Shah: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में शनिवार को खगड़िया में होने वाली राजद नेता तेजस्वी यादव की चुनावी सभा को जिला प्रशासन ने रद्द कर दिया। प्रशासन ने उनके हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया। तेजस्वी यादव ने इस निर्णय को तानाशाही करार दिया है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में रैली की और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इस बीच छठ पूजा की शुरुआत भी हो चुकी है और चुनावी माहौल में इस पर्व को लेकर भी सियासत चरम पर है।
पैसे बांटने का वीडियो किया था पोस्ट
अमित शाह ने RJD नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा—
“100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली”, यह कहकर उन्होंने तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर हमला बोला।
लालू जी ने लैंड फॉर जॉब घोटाला, अलकतरा घोटाला किया। अगर लालू-राबड़ी की सरकार आई तो फिर बिहार में जंगदलराज आएगा।
इस दौरान उन्होंने जनता से NDA प्रत्याशियों को जिताने की अपील की और बिहार में स्थिर सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि आज NDA सरकार के दौरान 200 से अधिक मोबाइल फोन फैक्ट्रियां देश में काम कर रही हैं। पूरी खबर...
https://youtu.be/d8C8gZyXaDg?si=ap1ooDlQyPthd6hO
तेजस्वी की सभा क्यों रद्द हुई?
खगड़िया के संसारपुर खेल मैदान में शनिवार को तेजस्वी यादव की बड़ी जनसभा निर्धारित थी। उनकी योजना यहां हेलिकॉप्टर से पहुंचकर सभा संबोधित करने की थी। लेकिन जिला प्रशासन ने हेलीपैड की अनुमति नहीं दी और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभा को रद्द कर दिया।प्रशासन का कहना है कि संसारपुर के मैदान में पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा के लिए हेलीपैड बनाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दूसरी उड़ान की अनुमति देना जोखिमपूर्ण बताया गया। प्रशासन ने हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए वैकल्पिक स्थान देने की बात भी खारिज की। इस पर तेजस्वी यादव भड़क गए और कहा—
यह लोकतंत्र की हत्या है। हमें प्रचार करने से रोका जा रहा है। यह तानाशाही नहीं तो क्या है?
मंच से सोशल मीडिया तक तकरार
बिहार में आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ शुरू हो चुका है। चुनावी मौसम में इस लोकपर्व पर भी बयानों का आदान-प्रदान तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर छठ महापर्व के महत्व को बताते हुए एक के बाद एक छह पोस्ट किए। उन्होंने अपनी पोस्ट में दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा का लोकप्रिय छठ गीत भी साझा किया और बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं।Bihar Election Amit Shah:लालू का सरकार पर हमला
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने छठ के दौरान रेलवे में भीड़ को मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा:
त्योहारों पर मजदूरों को घर जाने के लिए ट्रेन नहीं, धक्कों की यात्रा मिलती है।
राहुल गांधी का बयान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने NDA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा:फेल डबल इंजन सरकार के दावे पूरी तरह से खोखले हैं।
पप्पू यादव को इनकम टैक्स नोटिस
जन अधिकार पार्टी प्रमुख और मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजा है। उन्होंने अपने X (Twitter) अकाउंट पर लिखा:मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। बाढ़ पीड़ितों की मदद में पैसे बांटने को अपराध बताया गया है। अगर यह अपराध है तो मैं हर पीड़ित की सहायता करता रहूंगा।इस पोस्ट के साथ पप्पू यादव ने नोटिस की कॉपी भी साझा की।
अमित शाह की खगड़िया रैली
Bihar Election Amit Shah: तेजस्वी यादव की सभा रद्द होने के बाद इसी इलाके में शनिवार को अमित शाह ने विशाल रैली की। उन्होंने मंच से RJD और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।अमित शाह ने क्या कहा?
बिहार को फिर से जंगलराज में नहीं लौटने देंगे। राजद राज में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। NDA ने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया। शाह ने आगे कहा - छोटे मियां तो छोटे मियां, बड़े मियां भी सुभानअल्लाह।