झारखंड
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा, डीसी, एसएसपी, ट्रैफिक एसपी सहित अन्य अधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी में छठ महा पर्व की तैयारी जोरो-शोरों पर चल रहा हैं. रांची के कांके डैम, हटनिया तालाब , बड़ा तालाब, चडरी तालाब सहित अन्य तालाब का निरीक्षण किया जा रहा हैं.
इसी बीच रांची के डीसी, एसएसपी, ट्रैफिक एसपी सहित अन्य अधिकारी द्वारा छठ घाट का निरीक्षण कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर कई दिशा -निर्देश दिए. सीढ़ियो की मरम्मत गेट को रेनुवेट करने का ने डीसी निर्देश दिया हैं.
स्वर्णरेखा नदी में भी साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है. वहीं, नदी के आसपास छठ घाट की सफाई और निरीक्षण करने राज्यसभा सांसद महुआ मांझी पहुंची.