देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट की फटकार : राहुल गांधी को सावरकर पर टिप्पणी के लिए कड़ा जवाब

Supreme Court reprimanded Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

Supreme Court reprimanded Rahul Gandhi : सुप्रीम कोर्ट ने वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ किसी को अनाप शनाप बोलने की इजाजत नहीं दे सकते. उन्होंने हमें आजादी दिलाई. कोर्ट ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने फिर से ऐसी टिप्पणी की तो कोर्ट स्वयं संज्ञान लेगा और कार्रवाई करेगा. कोर्ट ने यह भी कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का मजाक न उड़ाएं.

कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान पर फटकार लगाई

कोर्ट ने राहुल गांधी को चेतावनी दी कि वे भविष्य में ऐसी टिप्पणियां न करें. कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान पर फटकार लगाते हुए कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों का मजाक न उड़ाएं. फिर अगर ऐसा बयान दिया तो इस मामले पर संज्ञान लिया जाएगा. कोर्ट ने यह भी कहा कि हम किसी को भी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों पर टिप्पणी करने की अनुमति नहीं देंगे. कोर्ट ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि अगर आपने आगे से कोई भी ऐसी बयानबाजी की तो हम स्वतः संज्ञान लेंगे, हम किसी को भी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों पर टिप्पणी करने की अनुमति नहीं देंगे. Raed More:- अब चैटजीपीटी से सीधे खरीदारी: शॉपिफाई के साथ नया इंटीग्रेश Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel  Watch Now:-Expose हुआ हवस का पर्चेबाज़ बाबा ! देखे NATION MIRROR की पूरी रिपोर्ट