देश-विदेश

Sri Krishna Janmashtami: मथुरा में ब्रह्ममुहूर्त में मंगला आरती, द्वारका में रात 2.30 बजे तक खुले रहेंगे कपाट

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम जगमग हुए मंदिर

Sri Krishna Janmashtami : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर गुजरात के द्वारका तक मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। मंगला आरती से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का सिलसिला शुरू हो गया है। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग देर रात मंदिरों में पहुंच रहे हैं।

भगवान श्रीकृष्ण द्वापर युग में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में अष्टमी की रात को प्रकट हुए थे। द्वापर युग की तरह इस साल भी सितारों का निर्माण हो रहा है। रात में जन्माष्टमी मनाने की परंपरा है क्योंकि श्रीकृष्ण ने रात में अवतार लिया था।

मंदिरों की बात करें तो भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा-वृंदावन के अलावा देशभर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है।

रात 12 बजे मथुरा जन्मस्थली बिड़ला मंदिर में बालकृष्ण का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा. वहीं, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर के कपाट आज रात 2.30 बजे तक खुले रहेंगे।