IND vs ZIM T20: श्रेयस अय्यर को अपनी पहली जीत की उम्मीद, रिंकू, तिलक की वापसी
श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में एक जीत का इंतजार कर रहे है। आज ये इंतजार खत्म हो सकता है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। भारत श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक भी मुकाबला नहीं जीता। टीम ने इंग्लैंड और आयरलैंड में 7 में से 6 T-20 मैच हारे, एक मैच बेनतीजा रहा।
रिंकू की वापसी, नए चेहरों को मौका
वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप रहे। वे 3 मैचों में सिर्फ 42 रन ही बना सके। टीम को उम्मीद है कि इस मुकाबले में वैभव का बल्ला चले। जिम्बाब्वे दौरे की भारतीय T20 स्क्वॉड में चार नए चेहरों को मौका दिया गया है। तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह की वापसी हो रही है। वहीं हर्ष दुबे, अशोक शर्मा, मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है।
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 14 T-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 11 मैच जीते। जिम्बाब्वे भी भारत को 3 बार हरा चुका है। आखिरी बार जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे ने हरारे में भारत को 3 रन से मात दी थी। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला इसी साल T20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। तब भारत ने चेन्नई में खेले गए मुकाबले में 72 रन से जीत दर्ज की थी। जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी ताकत है उसकी तेज गेंदबाजी। टीम में ब्लेंसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा और ब्रैड इवांस की पेस तिकड़ी है। इस साल मुजरबानी टीम के टॉप विकेट टेकर रहे।
Playing 11
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी/तफद्जवा त्सिगा (विकेटकीपर), डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, मिल्टन शुम्बा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।