झारखंड

रांची: दिवाली पर अखाड़ा में चली गोली, युवक की हुई हत्या

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची के बेड़ो के मुड़ामु गांव में दिवाली के अवसर पर एक दर्दनाक घटना सामने आई. गांव के अखाड़ा में मौजूद लोगों के बीच अचानक गोलीबारी हुई, जिसमें सोमा उरांव की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, मृतक सोमा उरांव को उसके ही सहयोगी द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई हैं. घटना के समय अखाड़ा में कई ग्रामीण मौजूद थे.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी हैं. एफएसएल टीम के साथ पुलिस ने घटना स्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं. सूत्रों के मुताबिक, मृतक सोमा उरांव का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले हत्या के मामले में जेल भी जा चुका था. पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं.

यह भी पढ़े: बीजेपी के चाणक्य ने खेला बड़ा चाल, बागी नेताओं को कराया मैदान से बाहर