अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपाल दास का पहला बयान, आज ट्रस्ट की पहली बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बयानों का दौर जारी है। चढ़ावा चोरी पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने पहली बार बयान दिया। उन्होंने लेटर जारी कर कहा- चोरी से मैं आहत हूं। जिसने भी यह पाप किया है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

ट्रस्ट की पहली बैठक

उन्होंने कहा- मुझे PM मोदी और CM योगी पर भरोसा है कि जो भी इस पाप से जुड़ा है, उसे कड़ी सजा दिलाएंगे। यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सवाल है। कोई भी व्यक्ति अपने निजी लाभ के लिए राजनीति न करे। आज 3 बजे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक होगी। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, दोनों का इस्तीफा मंजूर होना तय है।

ट्रस्ट अध्यक्ष महंत गोपाल दास बोले- मंदिर में चोरी से आहत हूं

चंपत राय को भी बुलाया

वहीं महंत नृत्य गोपाल दास के लेटर के बाद माना जा रहा था कि वह मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। बैठक में चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को भी बुलाया है। बैठक से पहले श्री राम मंदिर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। गेट पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने मीडिया कर्मियों से कहा, “मैं 4 दिन यहां पर हूं। आज की बैठक के बाद मैं आपसे मिलूंगा। आप सब के साथ मिलकर बात करूंगा।” 

अलर्ट मोड पर पुलिस

बैठक से पहले फैजाबाद BJP के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिले। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक को लेकर पुलिस अलर्ट मोड आ गई है। गेट नंबर 11 पर बैरिकेडिंग कर दी गई। बैठक शुरू होने से पहले चारपहिया वाहनों पर रोक लगा दी जाएगी।