भारतीय स्टार शटलर PV सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 क

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री

भारत की स्टार शटलर PV सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। अब उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा। पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में चीन की वर्ल्ड नंबर-4 चेन यूफेई को हराया। सिंधु सेमीफाइनल में 21-19, 15-10 से आगे थीं, तभी चेन यूफेई हैमस्ट्रिंग में परेशानी के कारण हट गईं। इसी के साथ सिंधु ने लगातार 5 हार के सिलसिले को तोड़ दिया।

पीवी सिंधु की शानजार वापसी

पीवी सिंधु 7 साल के बाद चीनी खिलाड़ी को हराने में कामयाब हुई हैं। उन्हें यूफेई पर पिछली जीत 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान मिली थी। सिंधु करीब 2 साल बाद BWF वर्ल्ड टूर के किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेलती हुई नजर आएगी। इससे पहले उन्होंने 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। वे अब इस सीजन में अपना पहला और BWF सुपर 750 लेवल का लंबे समय बाद पहला खिताब जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

इतिहास रचने की दहलीज पर सिंधु 

31 साल की हो चुकी पीवी सिंधु के लिए यह साल अभी तक काफी शानदार गया।  सिंधु ने इस सीजन की शुरुआत वर्ल्ड नंबर 18 रैंक के साथ की थी और अब वह 10 स्थान की छलांग लगाकर टॉप 10 में 8वें पायदान पर आ गई हैं। सिंधु का यह पहला जापान ओपन फाइनल होगा, जिसमें उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा।