प्रेमानंद महाराज के लिए मदीना जाकर मांगी गई दुआ, वायरल वीडियो पर सुफियान को मिलने लगा धमकी..
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- प्रयागराज के प्रतापपुर क्षेत्र के आरापुर इलाके से एक दिल को छू लेने वाली खबर सामने आ रही है. सुफियान नाम का एक मुस्लिम युवक का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ, जिसमें दिखाया गया है कि मुस्लिम युवक मदीना जाकर प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ रहने की दुआ करता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल करने के बाद बताया जा रहा है कि सुफियान को धमकी दी जा रही है साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. सुफियान के पिता से बातचीत के बाद उन्होने कहा कि ये हिंदु मुस्लिम एकता का मिशाल है, मोहम्मद फिरोज का कहना है कि सिर्फ बेटा ही नहीं बल्कि पूरा परिवार हमलोग प्रेमानंद को पसंद करते हैं. मोहम्मद फिरोज ने साफ कहा कि इस मामले में राजनीति न की जाए. कोई मजहब हमें आपस में बैर रखने का शिक्षा नहीं देता. लगभग 1 मिनट 21 सेकेंड का ये वीडियो कई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सुफियान हाथ में मोबाइल फोन लेकर खड़े हैं और ठीक पीछे मदीना की पवित्र मस्जिद दिखाई दे रही है. सुफियान वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि प्रेमानंद हिंदुस्तान के सबसे नेक इंसान है और तबियत ठीक न होने के चलते अल्लाह से उनके स्वास्थ और लंबी उम्र की दुआ कर रहा है. उन्होने ये भी कहा कि वो प्रयागराज से हैं जहां गंगा यमुना तहजीब की मिशाल बहती है. ये शहर हमेशा से प्रेम, भाईचारे व सद्भाव के लिए जाना जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद भाईचारे व इंसानियत के मिशाल के रुप में चर्चा का विषय बन चुका है. ये भी पढ़ेंः- बच्चे का टोन बना चर्चा का विषय, साइकोलॉजिस्ट ने कहा- यही है ओवरकॉन्फिडेंस सिंड्रोम