दीपावली पर PM मोदी का पत्र, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लिया हमने अन्याय का बदला.. स्वदेशी अपनाने की दी सलाह
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को पत्र लिखकर हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद दूसरी दीपावली है, जो हर भारतीय के लिए गर्व और आस्था का प्रतीक हैं.
पीएम मोदी ने लिखा कि भगवान श्रीराम हमें धर्म का पालन करने और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत ने धर्म का पालन करते हुए अन्याय का बदला लिया- यह श्रीराम के आदर्शों का जीवंत उदाहरण हैं. प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल के दिनों में कई लोगों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा को अपनाया है और संविधान में विश्वास जताया हैं. इसे उन्होंने राष्ट्र के लिए एक “बड़ी उपलब्धि” बताया. पीएम ने आगे कहा कि देश ने नेक्स्ट-जनरेशन सुधारों की दिशा में कदम बढ़ाए हैं. नवरात्रि के पहले दिन से लागू कम जीएसटी दरों के कारण जीएसटी बचत उत्सव में नागरिकों की हज़ारों करोड़ रुपये की बचत हुई हैं.
उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया कई संकटों से गुजर रही है, भारत स्थिरता और संवेदनशीलता का प्रतीक बनकर उभर रहा है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की अपील की. उन्होंने ‘स्वदेशी अपनाएं और स्वस्थ रहें’ का संदेश देते हुए कहा कि हर भारतीय को गर्व से कहना चाहिए, ‘यह स्वदेशी है!’ पीएम ने सभी भाषाओं के सम्मान, स्वच्छता बनाए रखने, योग अपनाने और भोजन में तेल का उपयोग 10% कम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि “इन छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम ‘विकसित भारत’ की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ सकते हैं."
यह भी पढ़े: JSSC मामले में नया मोड़! मीना कुमारी केस की अपील में 64 अभ्यर्थियों ने दाखिल की हस्तक्षेप याचिका