देश-विदेश

Terrorist Attack:घर में शास्त्र हो मतलब नहीं शस्त्र जरुरी

Pahalgam Terrorist Attack Pandit Mishra Said : पहलगाम आतंकी हमले पर बोले पं. मिश्रा बोले

Pahalgam Terrorist Attack Pandit Mishra Said : बिहार के मधेपुरा में कथा के दौरान सीहोर के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा घर में शास्त्र हो मतलब नहीं अब शस्त्र होना चाहिए.

हिंदू शस्त्र जरुर रखे-पं प्रदीप मिश्रा

कथा के दौरान मिश्रा ने कहा कि पहलगाम की घटना अत्यंत दुखद है, जहां आतंकी धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने बंगाल की घटनाओं का भी जिक्र किया, जहां हिंदुओं को घरों से निकालकर गोली मारी जा रही है। कथावाचक ने संसद में हाल ही में हुई वक्फ बिल पर चर्चा का जिक्र करते हुए विपक्षी सांसदों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 200 विपक्षी सांसद रात भर वक्फ बिल के समर्थन में बहस करते रहे, जो हिंदुओं के लिए शर्मनाक है।

बोले- हर हिंदू के घर में शस्त्र होने चाहिए

मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि हर हिंदू के घर में शस्त्र होने चाहिए और उन्हें शस्त्र चलाना आना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जब सनातन धर्म का कोई भी देवता बिना शस्त्र के नहीं है, तो हिंदुओं के घर भी बिना शस्त्र के नहीं होने चाहिए। Raed More:- Pahalgam Attack: सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार बताएगी प्लान Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel 

Watch Now:-“डेढ़ घंटे तक वो जिंदा था..- विनय नरवाल की बहन