कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET परीक्षा में अनियम

CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस के पैरों में गिरे दीपके, टेंट लगाने की मांगी परमिशन

पुलिस के पैरों में गिरे दीपके

NEET Paper Leak के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने वीडियो शेयर किया जिसमें वह पुलिसवालों के सामने हाथ जोड़ते और पैर पकड़ते नजर आ रहे हैं।

जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की परमिशन 

दीपके ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- विरोध प्रदर्शन कर रहे और भूख हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट्स बारिश में भीग रहे हैं। मैंने पुलिस अधिकारियों से जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की परमिशन मांगी। ताकि स्टूडेंट्स को बारिश से बचाया जा सके। बता दे CJP 20 जून से NEET समेत कई परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों और पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दें। वहीं सोनम वांगचुक वहां पर पिछले 12 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल

मामले की शुरुआत

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। इस टिप्पणी के अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया। 22 मई को उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसे 8 लाख से ज्यादा लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया गया।