प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गार्जियन ऑफ ब्लू होर

PM मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाएं

प्रधानमंत्री मोदी को सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही PM मोदी को अब तक 34 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार जताया। PM ने कहा कि भारत और सेशेल्स को मिलकर हिंद महासागर को 'अवसरों का महासागर' बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

PM को गार्ड ऑफ ऑनर

इससे पहले सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में PM मोदी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यह एक सैन्य सम्मान है, जिसमें सैनिक अपनी जगह पर खड़े होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या किसी विशेष अतिथि को सलामी देते हैं। PM नरेंद्र मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर्यावरण की रक्षा, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने और लंबे समय तक पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में किए गए काम के लिए मिला है। 

PM को मिले 3 बड़े अवॉर्ड

पर्यावरण के क्षेत्र में PM मोदी को अब तक 3 बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं। इससे पहले मई 2026 में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी खाद्य एवं कृषि संगठन ने उन्हें एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया था। संयुक्त राष्ट्र ने साल 2018 में PM मोदी को अपना सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड' प्रदान किया था।

संपर्क और कनेक्टिविटी को मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। PM मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स दोनों देशों के उद्योगों के लिए नए अवसर तलाशना जारी रखेंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच संपर्क और कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपने अनुभव सेशेल्स के साथ साझा करेगा।