पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का मामला गहराता जा रह

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

मंगतेर केतन मर्डर केस पुणे

पुणे में मंगतेर केतन मर्डर केस में नया खुलासा हुआ। केतन अग्रवाल को जिस लोहगढ़ किले से धक्का दिया गया था, वहां के गार्ड ने बताया कि उसने सिया के चिल्लाने की आवाज आई थी। गार्ड धीरज जाधव के मुताबिक, चीख सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल मदद के लिए चिल्ला रहे थे। मैंने सिया से पूछा क्या हुआ, तो उसने कहा कि यहां से कोई गिर गया है। इसके बाद मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

‘सिया को उसी जगह से नीचे फेंक दो’

उधर सिया की मां पूजा गोयल ने कहा, ‘इस मामले में कोई भी दोषी है तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर मेरी बेटी सिया दोषी है, तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिए, जहां से केतन को धक्का दिया गया था।’ बता दे सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच की जा रही है।

सिया के माता-पिता

मारने का प्लान B 

केतन की हत्या के एक दिन पहले 17 जून को सिया और प्रेमी चेतन चौधरी एक कैफे में मिले थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यहीं लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का देने का प्लान बनाया था। दोनों ने वह पॉइंट भी ढूंढा, जहां से केतन को धक्का देना था। यदि केतन इससे भी बच जाता तो 20 जून के बाद सड़क हादसे में मारने का प्लान B तैयार था।

‘पूरा प्लान सिया का’

केतन मर्डर केस में सिया और सिया के लवर चेतन को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई। इस दौरान दोनों का रवैया पूरी तरह बदल गया। चेतन ने कहा कि वह सिया के साथ भागना चाहता था, लेकिन सिया तैयार नहीं थी। केतन को रास्ते से हटाने का पूरा प्लान सिया ने ही जिद करके बनाया था। इतना कहते ही सिया ने पलटवार किया। उसने कहा कि हत्या का आइडिया चेतन का था।