देश-विदेश
बंगालियों से भेदभाव के खिलाफ ममता बनर्जी का पैदल मार्च
भाजपा शासित राज्यों में उत्पीड़न पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा शासित राज्यों में बंगाली बोलने वाले लोगों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न के खिलाफ कोलकाता में पैदल मार्च निकाला। यह विरोध मार्च कॉलेज स्क्वायर से शुरू होकर धर्मतला के दोरीना क्रॉसिंग तक लगभग तीन किलोमीटर तक चला। रैली में TMC के बड़े नेता जैसे अभिषेक बनर्जी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। इस मार्च के दौरान लगभग 1,500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए और कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।बारिश के बीच भी ममता बनर्जी ने अपने बंगालियों के प्रति समर्थन और संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा, “अब से ज्यादा से ज्यादा बांग्ला में बोलूंगी, और अगर इसके कारण मुझे हिरासत में लिया जाएगा तो मैं तैयार हूं।”