देश-विदेश
आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में दर्दनाक बस हादसा: प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, कई घायल
Kurnool bus accident: आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में शुक्रवार तड़के भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुर्नूल के चिन्नाटेकुर के पास बेंगलुरु हाईवे (NH-44) पर एक निजी यात्री बस में आग लग गई। बस में आग इतनी तेज़ी से फैली कि करीब 20 यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि 19 यात्री किसी तरह जान बचाकर बाहर कूदे। हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे हुआ, जब ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे।
[caption id="attachment_112380" align="alignnone" width="621"] प्राइवेट बस में लगी भीषण आग[/caption]
शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग और फैल गई[/caption]
कुछ यात्रियों के सिर्फ कंकाल ही बचे[/caption]
पीड़ितों के परिजन इन नंबरों पर कॉल करके हादसे की जानकारी और सहायता ले सकते हैं।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने घोषणा की कि:
हादसा कैसे हुआ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह निजी बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। रास्ते में चिन्नाटेकुर के पास बस की सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के नीचे फंस गई और उसका फ्यूल टैंक फट गया। पेट्रोल बस के इंजन और नीचे के हिस्से में फैल गया, जिससे बस में तुरंत आग भड़क उठी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।बस में शॉर्ट सर्किट से बढ़ी आग
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के बाद बस में अचानक शॉर्ट सर्किट भी हुआ, जिससे आग और फैल गई। आग लगने के बाद बस के मुख्य दरवाजे जाम हो गए, जिससे अंदर फंसे यात्रियों के लिए बाहर निकलना लगभग असंभव हो गया। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई जिंदा जल गए। [caption id="attachment_112381" align="alignnone" width="626"]Kurnool bus accident: मृतकों की पहचान मुश्किल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंदर बैठे कई लोग सीटों पर ही जल गए। कई शव इतने badly burnt थे कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है। कुछ यात्रियों के सिर्फ कंकाल ही बचे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुर्नूल सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट और अन्य वैज्ञानिक तरीकों से की जाएगी। [caption id="attachment_112382" align="alignnone" width="613"]21 लोग बाल-बाल बचे
Kurnool bus accident: दुर्घटना के वक्त बस में लगभग 40 यात्री थे, जिनमें 21 लोग किसी तरह खिड़कियां तोड़कर और इमरजेंसी गेट तोड़कर बाहर निकले। इनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। आग की लपटें और धुएं के बीच बाहर निकलने की कोशिश में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को कुर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत नाजुक है।बाइक सवार की मौके पर मौत
इस हादसे में बस से भिड़ी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति शिवशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वह कहाँ जा रहा था और दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच जारी है। पुलिस मान रही है कि रात के समय दृश्यता कम होने के कारण यह टक्कर हुई।
View this post on Instagram
ड्राइवर और क्लीनर फरार
हादसे के बाद बस के ड्राइवर और क्लीनर का कोई पता नहीं चला है। पुलिस को शक है कि हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। बस कंपनी के मालिक और ड्राइवर पर गंभीर लापरवाही का मामला दर्ज किया जा सकता है।ज्यादातर यात्री हैदराबाद के
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में सवार अधिकांश यात्री हैदराबाद के रहने वाले थे और नौकरी या काम के सिलसिले में बेंगलुरु जा रहे थे। मृतकों में ज्यादातर की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच थी। रात की यात्रा सस्ती और सुविधाजनक होने के कारण कई कर्मचारी और छात्र इस रूट पर सफर करते हैं।Kurnool bus accident: हेल्पलाइन नंबर जारी
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कुर्नूल जिला कलेक्टर डॉ. ए. सिरी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:| विभाग | हेल्पलाइन नंबर |
| कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम | 08518-277305 |
| कुर्नूल सरकारी अस्पताल | 9121101059 |
| स्पॉट कंट्रोल रूम | 9121101061 |
| पुलिस कंट्रोल रूम कुर्नूल | 9121101075 |
| GGH हेल्प डेस्क | 9494609814, 9052951010 |
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने 'X' (पुराना ट्विटर) पर लिखा—कुर्नूल का बस हादसा बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
- मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- घायलों को ₹50 हजार की सहायता दी जाएगी।