राजनीति

भागलपुर से JDU सांसद अजय मंडल ने दिया इस्तीफा, CM नीतीश कुमार को भेजी चिट्ठी से मचा सियासी हड़कंप

न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका देते हुए भागलपुर के जेडीयू सांसद अजय मंडल ने अपना इस्तीफा  दिया हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह जानकारी सार्वजनिक की. पोस्ट में अजय मंडल ने लिखा कि उन्होंने अपना इस्तीफा सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज दिया हैं. साथ ही उन्होंने अपनी चिट्ठी की तस्वीर भी शेयर की, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया हैं.

इस्तीफे के पीछे की वजहों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम पार्टी के अंदर चल रही टिकट बंटवारे और असंतोष से जुड़ा हो सकता हैं. वहीं, इसी बीच भागलपुर जिले के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पहले ही टिकट की मांग को लेकर सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं. 

यह भी पढ़े: झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ACB ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार