हिमाचल में पहली बर्फबारी, खिल उठे लोगों के चेहरे.. कई यातायात सेवाएं हुई ठप
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने बदलते रंग दिखाए हैं. मानसून के विदा होते ही प्रदेश के ऊंचे इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी ने लोगों के चेहरे खिला दिए. रविवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से चंबा, लाहौल-स्पीति, सोलंग वैली और धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई. अटल टनल के एंट्री गेट पर पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर आनंद लिया. निचले इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला भी जारी रहा. मौसम की इस तापमान में काफी गिरावट आई और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.
रोहतांग दर्रे पर यातायात ठप बर्फबारी और फिसलन के चलते प्रशासन ने रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी. पुलिसकर्मी तैनात कर किसी भी दुर्घटना से बचाव किया गया.
मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. विभाग के अनुसार, 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान हैं. 8 से 11 अक्टूबर के बीच प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, हालांकि फिलहाल बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं हैं. अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं.
यह भी पढ़े: लोककथा बन गई ‘ड्रोन चोर’ की कहानी! डर के साए से जूझ रहा ये गांव, अफवाहों ने ली मासूमों की जान