ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता
पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी पर हमला होने की खबर सामने आई। आरोप है कि ममता बनर्जी की गाड़ी पथराव किया गया। खुद ममता ने यह आरोप लगाए हैं। दरअसल, ममता बनर्जी आज बैरकपुर में TMC कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजदूगी में उनकी कार पर बड़े बड़ा पत्थरों से हमला किया गया।
जूते-पत्थर फेंके
ममता ने कहा कि अगर उनकी कार की खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट सकता था। आरोप यह भी है कि उनके खिलाफ चोर-चोर की नारेबाजी भी की गई। कार पर मिट्टी और कीचड़ लगा दिया। कुछ लोगों ने जूते-पत्थर भी फेंके। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है।
ममता का आरोप
ममता बनर्जी ने कहा, मेरी कार पर हमला एक साजिश है। मैंने पुलिस को बताया था कि मैं यहां आऊंगी, इसके बावजूद पुलिस ने कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए थे। पूरे बंगाल को गुंडे नियंत्रित कर रहे हैं। दरअसल ममता तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता बिरजू केओट की मौत के बाद उनके परिवार से मिलने आईं थीं। बिरजू की मौत हालीशहर पुलिस की हिरासत में तबीयत बिगड़ने के बाद हुई थी।
BJP की प्रतिक्रिया
वहीं पूर्व CM ममता बनर्जी की गाड़ी पर हमले के मामले पर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। इस मामले पर जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी पर कोई पत्थर फेंकता है, मिट्टी फेंकता या चप्पल फेंकता है तो उसे भारतीय जनता पार्टी का समर्थन नहीं है। इसमें BJP का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है और हम लोग यह नहीं चाहते हैं कि प्रदेश की पूर्व महिला मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए।